Varanasi News: मगरमच्छ के ऊपर झूले पर विराजे श्याम प्रभु
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लक्सा स्थित श्याम मंदिर में श्रावण शुक्ल चतुर्थी, रविवार को लीलाधर श्याम प्रभु का झूलनोत्सव हुआ। इसकी शुरुआत शनिवार को हुई थी। श्रीश्याम मंडल के 55वें झूलनोत्सव में श्याम प्रभु ने मगरमच्छ की आकृति वाले पर झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिया। देश भर से आई कीर्तन मंडलियों ने भजन की रसधार प्रवाहित की।
मंदिर की सजावट कोलकाता के कुशल कारीगरों ने श्याम दरबार सजाने के लिए चटाई, भुट्टा, नारियल, फूल, धान की बाली, जूठ की रस्सी, मोरपंख, खजूर का पत्ता, बेल की कटोरी आदि का कलात्मक उपयोग किया। मगरमच्छ की आकृति वाले झूले की सज्जा गुलाब की पंखुड़ियों से खास अंदाज में हुई। अन्य मंडपों में गणेश, बाबा विश्वनाथ, मां दुर्गा, भक्त हनुमान के स्वरूप विराजमान कराए गए। इससे पूर्व श्रीश्याम झूलनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.