Varanasi News: मंत्री ने मरीज के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचे एक जरूरतमंद मरीज की सहायता की। मछोदरी निवासी 40 वर्षीय विजय केसरी ट्रॉली पर मंत्री के आवास पर पहुंचे। पिछले दिनों पेड़ गिरने की घटना में उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। आयुष मंत्री ने सीएमओ को फोन करके विजय केशरी का आयुष्मान कार्ड बनवाने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीज के साथ आए परिजन अवधेश केसरी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे असहाय लोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। यह भी पढ़ें- Patna News: आईजीआईएमएस : स्वास्थ्य मंत्री निशांत से बोले मरीज वहीं आयुष राज्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.