Varanasi News: मंडुवाडीह में पंखा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की क्षति का अनुमान
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मंडुवाडीह के मड़ौली तिराहा के पास पंखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। आग इतनी थी कि पुलिस को कारखाने के आसपास बने मकानों को खाली करना पड़ा। इससे लोगों में अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि सुबह लगभग 10 बजे तक लगभग आग पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार मड़ौली तिराहा के पास रवि फैन के नाम से फैक्ट्री है। इसमें पंखा बनाए आ जाने का काम किया जाता है। सुबह-सुबह अचानक फैक्ट्री से आग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.