वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडलीय विद्यालयीय बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 अगस्त को दिन में 12 बजे से लोढ़ान स्थित आरएन सिंह इनडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिका हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई मंडल की टीम प्रादेशिक प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्टेट चैंपियनशिप 23 से 26 सितंबर तक बरेली में होगी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस चैंपियनशिप में दिखे रोमांचक मुकाबले यह भी पढ़ें- बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...