वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने शुक्रवार को कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी भवन के संबंध में समीक्षा की। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक सभी वार्ड नई निर्धारित जगह शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि एमसीएच विंग में कुछ वॉर्ड के 104 मरीज शिफ्ट होंगे। मरीजों के लिए वहां अलग से लिफ्ट लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कुछ वार्ड इमरजेंसी के ऊपर भी शिफ्ट होंगे। डॉ. सिंह ने कहा, नई जगह शिफ्टिंग से पहले यह ध्यान रहे कि फायर फाइटिंग व्यवस्था हो, वहां पर शौचालय के साथ एम्बुलेंस पार्क करने की जगह हो। हिदायत दी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता...