वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में शनिवार को डॉ. शिवसुंदर गांगुली, एडवोकेट कृष्ण कुमार यादव और प्रमोद यादव के सहयोग से वार्ड नंबर सात के सामने वॉटर कूलर लगा। इसके साथ अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार को उनकी अंतरराष्ट्रीय शोध उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। डॉ. एसएस गांगुली ने कहा कि समाज के सक्षम और जागरूक नागरिकों को जनहित के कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। छोटे-छोटे सेवा कार्य जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...