Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में भी बनेगा 50 बेड का आईसीयू : डिप्टी सीएम
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (आईसीयू) बनेगा। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का एसआईसी को निर्देश दिया। शनिवार को अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता पर लापरवाही बिल्कुल न करें। उन्होंने एक बेड पर चादर की हालत देख उसे तुरंत बदलने को कहा। वार्ड में एयरकंडीशनर न चलने पर उन्हें बताया गया कि यह खराब है। उन्होंने तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने सीएमओ और एसआईसी को हिदायत दी कि 500 बेड के सुपर स्पेशयलिटी भवन के निर्माण के दौरान यहां पर इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ में जैसे अस्थाई व्यवस्था की गई थी, वैसे ही प्रबंध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.