वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर में बनने वाले 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के लिए एमसीएच विंग में 106 बेड का अस्थाई वार्ड बना है। पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया है। यहां मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक विभाग के मरीज भर्ती होंगे। अगले एक सप्ताह में मरीज यहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे।सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग बनने के लिए एमसीएच विंग और मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के छत पर अस्थाई निर्माण होना है। इसी के तहत एमसीएच विंग के तृतीय स्थल में 106 बेड का अस्थाई वार्ड बनाया गया है। यहां 16 शौचालय भी बने हैं। विधायक ने निर्माणकारी संस्था को इसी माह के अंत तक लिफ्ट और रैंप तथा इसी भवन के चतुर्थ तल व इमरजेंसी भवन के शेष कार्य को पूर्ण कर...