Varanasi News: मंडलायुक्त ने कार्यालय से बाहर निकल सुनी फरियाद
वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी। कमिश्नरी में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिक भीड़ होने के बावजूद मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। भीड़ के कारण सभी फरियादियों का क्रमवार उनके पास पहुंचना कठिन हो गया, तब मंडलायुक्त स्वयं आगे बढ़कर फरियादियों के बीच पहुंचे और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.