Varanasi News: भोसले घाट पर गंगा में डूबा बक्सर का युवक
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। भोसले घाट (ब्रह्मनाल) पर सोमवर सुबह स्नान करते समय 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस के अनुसार बिहार के बक्सर का कुश कुमार अपने चचेरे भाई बैकुंठनाथ के साथ काशी दर्शन-पूजन के लिए आया था। सुबह करीब 7 बजे दोनों भोसले घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुश कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। यह भी पढ़ें- बक्सर के युवक का वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.