वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। भोजूबीर की रामलीला का 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। परंपरानुसार रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन से होगा। 28 सितंबर को गणेश वंदना,शंकर स्मृति ,नारद मोह की लीला होगी। रामलीला समिति के ओमप्रकाश गुप्ता, विजय अस्थाना,दीपक जायसवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी भव्य रामलीला का मंचन रामलीला मैदान पर होगा। मुकुट पूजन के साथ ही देव स्वरूपों में देवत्व का आह्वान कर रामलीला की शुरुआत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...