Varanasi News: भैंस चोरी में तीन की गिरफ्तारी पर महिलाओं का हंगामा
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी), संवाद। भैंस चोरी और तस्करी के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने स्थानीय थाने पर हंगामा किया। उनका कहना था कि भैंस खरीदकर ले जाई जा रही थीं। सुभासपा के कुछ कार्यकर्ता भी गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने थाने पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने उन्हें शांत कराया। चोलापुर पुलिस ने शनिवार शाम भई से गरथमा जाने वाले मार्ग पर पशु चोरी में सिंधोरा के मुर्दी निवासी शुभम राजभर, चमरू मुर्दी निवासी रोशन शर्मा, गरथमा के फिरोज को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो भैंस, एक पड़िया तथा मालवाहक बरामद किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर शुभम के पक्ष से कुछ महिलाएं और पुरुष के साथ सुभासपा से कार्यकर्ता पहुंच गए। गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए कहा कि भैंस चोरी में फर्जी तरीके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.