Varanasi News: भेलूपुर में मुनि स्मृति दीक्षा महोत्सव का आयोजन
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में मुनि भाव सागर के सानिध्य में मुनि स्मृति दीक्षा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की महिलाओं ने स्वामी की आरती उतारकर मंगल कामना की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मुनिश्री का आशीर्वाद लिया और धर्म एवं अध्यात्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीर्थ हमारे कल्याण के सबसे बड़े माध्यम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.