वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। रविवार सुबह यहां भूमि पूजन के साथ ही चौड़ीकरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ ही सड़क निर्माण का आगाज भी हो गया। शहर दक्षिणी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने चौक साइड से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। लगभग 221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में आने वाले 184 भवनों में करीब 150 मकान जमींदोज किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: भूमि पूजन आज, सड़क निर्माण शुरू होगा पीडब्ल्यूडी के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए पहले जमीन का समतलीकर...