Varanasi News: भूजल संरक्षण पर किया जागरूक
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। भूजल सप्ताह के अंतर्गत रविवार को अस्सी घाट पर भूजल संरक्षण पर चर्चा आयोजित की गई। भूगर्भ जल विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। हाइड्रोजियोलॉजिस्ट विश्वजीत सिंह ने कहा कि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पर्यटकों, स्थानीय लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया। कहा कि जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इसका कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान भूजल वैज्ञानिक सपना सिंह, भू-भौतिकविद् गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भूजल संकट से बचना है तो वर्षा जल का करें संचयन: स्वतंत्र देव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.