वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर शुक्रवार को 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन सचिव एवं मुख्य अतिथि 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने किया। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने सभी टीमों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के खेल स्तर में लगातार सुधार हुआ है और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबले में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सपोर्ट स्टाफ, बैंड टीम एवं निर्णायक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि निर्णायकों का निर्णय सर्वोपरि होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचा...