Varanasi News: भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार रात करीब 8 बजे जाल्हूपुर और छाही पूरनपट्टी उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: चिरईगांव। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार रात करीब 8 बजे जाल्हूपुर और छाही पूरनपट्टी उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी लाइन में एक फेज बिजली नहीं मिलने के कारण दोनों उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गए। फरीदपुर रिंगरोड के पास तेज आवाज के साथ फॉल्ट होने से यह दिक्कत आई। इसके पहले दिन में एक दर्जन से अधिक बार ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के उपकरण न चलने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि खराबी दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.