Varanasi News: भिटकुरी कान्हा गौशाला को 15 दिन में करें हैंडओवर
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को निर्माणाधीन भिटकुरी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गोवंश की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास फेंसिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कमियां दूर कर 15 दिनों में उसे नगर निगम को हैंडओवर करने को कहा। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था सीऐंडडीएस के अधिकारियों को परिसर में सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल में जगह-जगह खाली स्थान मिलने पर उन्हें भरने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मेन गेट की ऊंचाई बढ़ाने तथा ऊपर नुकीली सरिया लगाने तथा नालियों की गहराई कम कर ढाल ठीक करने को कहा गया। गौशाला के शेड में सीएफएल की जगह ट्यूबलाइट लगाने, स्टोर रूम की खिड़कियों में एग्जॉस्ट फैन लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.