Varanasi News: भावी डॉक्टरों ने लिया मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संकल्प
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित हुई। इसमें छात्रों को सफेद कोट पहनाकर चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने चरक शपथ लेकर मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और चिकित्सा पेशे के मूल्यों के अनुपालन का संकल्प लिया। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल स्थित लेक्चर थियेटर-1 में हुए समारोह की मुख्य अतिथि ईएसआईसी की मेडिकल कमिश्नर डॉ. सपना मित्तल थीं। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. टेरेसा ई. बिलुंग और ईएसआईसी वाराणसी के ज्वाइंट डायरेक्टर संजय कुमार विशिष्ट अतिथि थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: व्हाइट कोट केवल परिधान नहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.