Varanasi News: भाविप ने कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण बांटे
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के तहत शुक्रवार को बिरदोपुर में 'सशक्त और आत्मनिर्भर' कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण बांटे गए। शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि दिव्यांगजन हमारी संवेदनाओं के नहीं, बल्कि हमारी सहभागिता और सहयोग के अधिकारी हैं। सचिव प्रो. अमित कुमार सिंह ने कहा कि कृत्रिम अंग सहायता केवल उपकरण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास और नए अवसरों का संचार करना है। इस मौके पर प्रद्युम्न शाह, प्रवीण सिंह, अल्पना अग्रवाल, नितेश सिंह, हिमांशु पसरिचा, रश्मि शाह, संजीव अग्रवाल, जीवन खन्ना मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.