Varanasi News: भारतीय सेना में शामिल होने को प्रेरित किया
वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर से मिर्जापुर में 101 यूपी बटालियन एनसीसी, कन्हैयालाल बसंतलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कैंप लगाया गया। इसमें युवाओं सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। भारतीय सेना में करियर के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों को भारतीय सेना में शामिल होने की विभिन्न प्रवेश योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक एवं चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.