वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। टिकाऊ शहरों के विकास के लिए नदियों के बाढ़ क्षेत्रों का संरक्षण, झीलों का पुनरुद्धार, जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल वास्तुकला को शहरी नियोजन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। इसके लिए पारंपरिक भारतीय ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और एआई का समन्वय आवश्यक है। यह बात आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी के डीन एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में कही। आईआईटी बीएचयू के सतत विकास केंद्र (वीएसडीजी सेंटर) और मानविकी अध्ययन विभाग की ओर से 'इमर्जिंग एनवायरनमेंटल चैलेंजेज, टेक्नोलॉजी ऐंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो. त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन की अवधारण...