Varanasi News: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आज आएंगी
वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज कुशवाहा को 14 जुलाई को पहली बार बनारस आएंगी। वह दोपहर 12 बजे से रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक करेंगी। बैठक में काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के महिला मोर्चा की जिला कार्यसमितियों की सदस्य शामिल होंगी। इस बीच, काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने पदाधिकारियों की बैठक कर स्वागत की रणनीति बनाई। महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, क्षेत्र महामंत्री अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, सुनीता सिंह, प्रियंका दुबे, डॉ. गीता कुमारी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.