Varanasi News: भाजपा ने अखिलेश का फूंका पुतला, लुंगी टोपी वाले पोस्टर लहराए
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल का पुतला सपा कार्यकर्ताओं की ओर से फूंकने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज से आक्रोश रैली निकाली जो जिला मुख्यालय पहुंची। वहां नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके लुंगी टोपी वाला पोस्टर लहराए। भाजपा नेताओं ने सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब उसकी नीतियों और कार्यशैली को समझ चुकी है। सपा की राजनीति केवल वोट बैंक तक सीमित है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आस्था, संस्कृति और मर्यादा के प्रतीक हैं, इसलिए उनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.