वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। सारनाथ के कपिलधारा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण पाठक के बड़े भाई नवीन पाठक (57) का रविवार को भोजूबीर स्थित निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र प्रशांत पाठक ने दी है। नवीन पाठक के दो बेटे अमित पाठक और प्रशांत पाठक, एक बेटी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी और सामाजसेवी ने शोक जताया। सोमवार को भाजपा नेता रामप्रकाश दुबे, सपा नेता संजय मिश्रा, रोहित मिश्रा आदि ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...