Varanasi News: भाजपा जिलाध्यक्ष की फर्जी क्लीपिंग डालने में बंदी
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: कछवांरोड। भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल के संबंध में सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो क्लीपिंग पोस्ट करने, लिंक भेजने और स्क्रीनशॉट शेयर करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया। मिर्जामुराद पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी राहुल यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो क्लीपिंग पोस्ट की। गिरफ्तार होने के बाद उसने माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.