वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। एमएलसी चुनाव उसकी शानदार बानगी पेश करेगा। ये बातें चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहीं। वह गुरुवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में एमएलसी चुनाव की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक की विशेषताएँ महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि पूरे महानगर के पोलिंग स्टेशन एवं बूथ स्तर पर गोपनीय रणनीति बनाई गई है। एमएलसी डॉ.आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता आशुतोष सिन्हा बन कर चुनाव में जुट जाए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व इस चुनाव को जीतने के लिए 'करो या मरो' के नारे के साथ हम सभी को एकजुट होकर स्नातक मतदाताओं से व्यापक संपर्क करना होगा।

उपस्थित नेताओं की सूची बैठक में...