Varanasi News: भाजपा के खिलाफ ज्वलंत मुद्दे उठाए जाएं: अखिलेंद्र
वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। शास्त्री घाट पर 20 सितंबर को होने वाले नई पीढ़ी संवाद की तैयारी के सम्बंध में रविवार को रामकटोरा के समता भवन में सर्वसमाज की बैठक हुई। इसमें विभिन्न एजेंडे पर चर्चा की गई। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए ज्वलंत मुद्दों को केंद्रीय विषय बनाया जाना चाहिए। बैठक में डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण की निंदा की गई। अध्यक्षता विजय शंकर पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने किया। बैठक में विजय नारायण, कुंवर सुरेश, प्रजानाथ शर्मा, प्रो. सुरेन्द्र प्रताप, अनिल श्रीवास्तव, डॉ सूबेदार सिंह, प्रो अनिल उपाध्याय, संजीव सिंह, आनंद मिश्रा, डॉ. शम्मी कुमार, राजेश सचान, दुर्गा श्रीवास्तव भी रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बटेला में पीडीए पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.