वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए चल रहे नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को भाजपा के स्नातक उम्मीदवार केदारनाथ सिंह और सपा के शिक्षक उम्मीदवार लाल बिहारी यादव समेत 25 लोगों ने नामांकन किया है। इनमें स्नातक के 17 और शिक्षक के आठ प्रत्याशी है। उम्मीदवारों ने नामांकन के पूर्व जूलस निकला। इससे वरुणापार में जाम की स्थिति बनी रही। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के नामांकन के कारण कचहरी और आसपास के क्षेत्रों में काफी गहमागहमी रही। राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कोलाहल चारों ओर रहा। दोनों के ही नामांकन जुलूसों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एमएलसी चुनाव-भाजपा, सपा व बसपा समेत 19 ने किया नामांकन निर्वाच...