वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के तहत 6 जुलाई को स्व. गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में छात्र सम्मेलन कराने जा रही है। इस सम्बंध में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुरुवार को गुलाब बाग-सिगरा स्थित महानगर कार्यालय में तैयारी बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सम्मेलन से जोड़कर इसे ऐतिहासिक और सफल बनाएं। युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत जायसवाल ने सभी मंडलों से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर संजय सोनकर, आत्मा विश्वेश्वर, ओम तिवारी, अमन सोनकर, रणंजय सिंह, मधुकर चित्रांश, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राकेश राजभर, प्रमिल पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद...