Varanasi News: भवन निर्माण सामग्री की दुकान में आग
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा चौराहे पर गुरुवार रात शार्ट सर्किट से पेंट और भवन निर्माण सामग्री की दुकान में आग लग गई। सूचना पर दमकल टीम और पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक दुकानदार का लाखों का नुकसान हो चुका था। बभनपुरा निवासी आलोक सिंह की दुकान गौरा कला से ढाब वाली रोड पर चौराहे पर है। वह रोज की तरह गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 11 बजे तेज धुआं निकलने की सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचे। आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। 112 और दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब तक टीम पहुंचती, आग से लाखों का सामान नष्ट हो चुका था। टीम ने आग को ठंडा किया। आसपास के लोग दमकल विभाग की देरी को लेकर नाराजगी जता रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.