वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नाटी इमली के विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप की तैयारी चरम पर है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव को चूना-कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को बैरिकेडिंग, चबूतरों की रंगाई-पुताई और इंटरलॉकिंग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। कहा कि इलाके की खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करा ली जाएं। जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह को पेयजल टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने को कहा। निर्देश दिया कि सीवर चैंबर और गली पिट की सफाई कराई जाए। ओवरफ्लो सीवर ठीक कराए जाएं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: घाटों के संपर्क मार्ग जल्द सुगम बनाएं इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राय समेत कई लोग ...