वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पातालपुरी मठ में चल रहे श्रीराम परिवार गाथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के भयमुक्त समाज की स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। विशाल भारत संस्थान एवं पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आम जनमानस को राम के इतिहास से परिचित कराया जा रहा है। इसमें वक्ताओं के द्वारा प्राथमिक स्रोतों एवं साक्ष्यों के इस्तेमाल से राम के इतिहास की चर्चा हो रही है।

भगवान श्रीराम का संदेश मुख्य गाथाकार जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने बताया कि तुलसी दास कृत श्रीरामचरितमानस में स्पष्ट है कि श्रीराम ने केवल ऋषियों मुनियों को ही भयमुक्त नहीं किया, बल्कि समग्र पृथ्वी को भयमुक्त करने का संकल्प लिया। श्रीराम ने खर, दूषण और उसकी सेना को आपस में ही लड़वाने के बाद उन दोनों का वध करके आदिवासी, व...