वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भदैनी इंटैक (रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन) में गंगा की गहराई से जल लेने वाला बड़ा पंप मलबा से जाम हो गया है। उससे पूरी क्षमता से पानी न आ पाने के कारण इंटैक वेल में लगे चार पंप प्रेशर में जल गए हैं। इनके जले लगभग 15 दिन हो गए मगर अब तक उनकी मरम्मत की चिंता न तो जलकल को है, न जलनिगम में दिख रही है। फिलहाल पांच पुराने पंपों से गंगा से जल लिया जा रहा है। इन पंपों में कोई एक खराब हो गया तो शहर में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि भदैनी के पांचों वाटर पंपों की प्रतिदिन जलग्रहण क्षमता 250 किलो लीटर के आसपास है। इन्हें अमृत-2 योजना में अपग्रेड करने पर पिछले वर्ष 108 करोड़ रुपये खर्च हुए थे。

समस्या का पता लगाना जलकल को चार वाटर पंप जलने की जानकारी 22 जून को हुई। उसकी ओर स...