Varanasi News: भजन-कीर्तन से शराब छुड़वाने में जुटीं महिलाएं
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने शराब छुड़वाने का अनूठा रास्ता चुना है। न तो लाठी-डंडा, न ही धरना-प्रदर्शन। वे झाल-मजीरा और ढोलक के साथ भजन-कीर्तन करते हुए लोगों को शराब छोड़ने का संदेश देती हैं। मंगलवार को सराय डंगरी, मुड़ादेव और तारापुर गांव में कुछ ऐसा ही नजारा पेश आया। शराब के ठेकों के आगे उन्होंने भजन-कीर्तन किया। नशा करने वालों को समझाया। ग्रीन आर्मी की सदस्यों ने बेटियों, बच्चों और महिलाओं का शराब के खिलाफ सख्त होने का आह्वान किया। कहा कि वे बिना डरे शराब विरोधी अभियान में शामिल हों। वे उनका सहयोग करें। उन्होंने शराब छोड़ने की अपील, नशे से नुकसान और घरेलू हिंसा के विरोध वाली पर्चियां बांटीं। ठेकों पर बैठे लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्र ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.