वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच के सदस्यों की बैठक रविवार को बाग बरियार सिंह (चेतगंज) स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। इसमें संगठनात्मक विस्तार और भगवान श्रीचित्रगुप्त पूजा समारोह की तैयारी पर मंथन किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, संचालन सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन इंद्र कुमार सक्सेना ने किया। बैठक में मधु श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव, उत्कर्ष कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रश्मि चित्रांशी, गीता उपाध्याय, कृपाशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, रामकृष्ण दुबे एडवोकेट , शिवकुमार सक्सेना, नवीन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रूबी श्रीवास्तव रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...