Varanasi News: भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा कल निकलेगी
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। सिंधी समाज 22 अगस्त (शनिवार) को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकालेगा। यह सिगरा अशोक नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से निकलेगी। शोभायात्रा अमर नगर, सिंधु नगर, कस्तूरबा नगर, मौलवी बाग और सिगरा होते हुए अस्सी घाट पहुंचेगी। चालिया महोत्सव के अंतर्गत होने वाले आयोजन के बारे में आयोजक बबली कुकरेजा ने जानकारी दी। बताया कि दोपहर ढाई बजे बजे भगवान झूलेलाल की महाआरती होगी। इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इसमें महिलाएं पारंपरिक सिंधी वेशभूषा में होंगी। वे भगवान झूलेलाल के भजनों पर सिंधी ढोकला नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इस बीच, 40 दिवसीय चालिया महोत्सव के दौरान गुरुवार को 38वें दिन भगवान झूलेलाल का मनमोहक शृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: भगवान झूलेलाल के भजनों के साथ 25 अगस्त को झूलेलाल वाटिका में होगा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.