वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व शांति की कामना के साथ दिगंबर जैन समाज, काशी की ओर से भेलूपुर के जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- सिद्धचक्र महामंडल विधान में उमड़े श्रद्धालु उपदेश का महत्व चातुर्मास कर रहे मुनि धर्म सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान के पास भिखारी बनकर नहीं, बल्कि भक्त बनकर जाना चाहिए। सच्ची भक्ति, श्रद्धा और श्रेष्ठ आचरण ही मनुष्य को भगवान बनने की दिशा में ले जाते हैं। धर्म सागर महाराज ने जैन शास्त्रों में वर्णित अंजन चोर प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि निष्कपट और निस्वार्थ भक्ति का फल अवश्य मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे भगवान से केवल सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति न मांगें, बल्कि ...