Varanasi News: भक्ति जीवन को सफल बनाने वाली शक्ति : मुनि भावसागर
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को मुनि धर्मसागर महाराज और मुनि भावसागर महाराज के सानिध्य में मांगलिक क्रियाएं हुईं। इस दौरान मुनि धर्मसागर के दो उपवास की पारणा कराई गई। मुनि भावसागर ने कहा कि भक्ति जीवन को सफल बनाने वाली शक्ति है। भक्ति से तन-मन, वचन, धन और जीवन के साथ समाज और देश भी शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मोक्ष के द्वार का ताला भक्ति रूपी चाबी से खुलता है। श्रद्धा और तल्लीनता से की गई भक्ति व्यक्ति को आनंद, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। प्रभु के गुणों के प्रति अनुराग को पूजा, अर्चना, वंदना और प्रार्थना कहा जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन प्रभु से सद्बुद्धि और सत्पथ पर चलने की प्रार्थना करने का आह्वान किया। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष आरसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.