वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पीओके स्थित ब्रॉड पीक अभियान में जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों की स्मृति में बुधवार को बीएचयू के पर्वतारोहण केंद्र में श्रद्धांजलि सभा हुई। केंद्र प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ब्रॉड पीक पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पर्वतारोही सदैव पर्वतारोहण जगत के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। बता दें कि ब्रॉड पीक पर पिछले गुरुवार आए बर्फीले तूफान में रिकॉर्डधारी पर्वतारोही निम्सदाई पुरजा के साथ नौ सदस्यों ने जान गंवा दी। निम्सदाई आठ हजार फीट से ज्यादा ऊंची दुनिया की 14 चोटियों पर बिना ऑक्सीजन फतह के अपने अभियान पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...