Varanasi News: बैरिकेडिंग, हजारों घरों में नहीं पहुंचा बच्चों का दूध
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयर शो के समापन के एक दिन पहले पुलिस आयुक्त समेत आला अफसरों को निर्देश दिया था कि यातायात प्रतिबंध के नाम पर आमलोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उनका निर्देश रविवार सुबह ही शहर की कई सड़कों पर बेअसर दिखा। जगह-जगह हुई बैरिकेडिंग के पास इस कदर कड़ाई की गई कि हजारों घरों में बच्चों का दूध भी नहीं पहुंच सका। रोज सुबह दूध पहुंचाने वाले पशुपालक मिन्नत करते रहे मगर पुलिसकर्मियों ने तनिक भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई। गिरजाघर चौराहा पर हुई बैरिकेडिंग के सामने रविवार सुबह 10.30 बजे दो पशुपालक घरों में दूध वितरण के लिए पुलिस के जवानों से गुहार लगा रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें जंगमबाड़ी से होकर जाने को कहा गया जबकि जंगमबाड़ी मठ के पास ही बैरिकेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.