Varanasi News: बेल्जियम के पर्यटकों ने देखीं डॉल्फिन की अठखेलियां
वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: चौबेपुर, संवाद। ढकवा स्थित गौरीशंकर महादेव गंगा घाट पर बुधवार को बेल्जियम के सात पर्यटकों ने गंगा में डॉल्फिन की अठखेलियां देखीं। उसे पानी पर उछलते-कूदते देख वे रोमांचित हो गए। काफी देर तक उन्होंने नजारे का आनंद लिया। उसे कैमरे में कैद किया। लिजा लोह, जोहान, कैथरीना, हंस और एवलिन ने कहा कि उनके लिए यह पल अद्भुत रहा। उन्होंने गंगा के शांत वातावरण की सराहना की। गंगा घाट पर विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.