Varanasi News: बेला बाड़ी में गूंजे मल्हार और कजरी
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। रथयात्रा स्थित कन्हैया स्मृति भवन सभागार रविवार को सावन गीतों, मल्हार और कजरी से गूंज उठा। आयोजन आवर्तन संगीत संस्था एवं संस्कार भारती काशी प्रांत की ओर से आयोजित कजरी उत्सव 'बेला बाड़ी' का था। कार्यक्रम का आरंभ मीरा एवं आर्या की प्रस्तुति 'आना कुंज बिहारी....' से हुआ तो पूरा सभागार सावन के मधुर रस से सराबोर हो गया। इसके बाद आवर्तन संस्था के विद्यार्थियों ने 'मेहारे बन बन डारी डारी....' तथा 'घेरी-घेरी आई सावन की बदरिया ना...' कजरी गायन से सराहना बटोरी। राग जयजयवंती की बंदिश 'दागिनी दमके...' तथा कजरी 'घेरी घेरी के बदरवा बरस रहे...' प्रस्तुत कर संगीत कौशल का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल, रंजना एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.