Varanasi News: बेटे के जन्म के बाद मां ने अस्पताल में की खुदकुशी
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। एक सप्ताह पहले महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की स्थिति सही न होने के कारण उसे एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि महिला बार-बार बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी। सुबह अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पाइप में फंदे पर लटकते हुए उसका शव मिला। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सोनभद्र के धनवाहा (अनपरा) की 35 वर्षीय निक्की मजदूरी करती है। 27 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे लेकर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचे। यहां 28 अक्तूबर को नॉर्मल डिलिवरी से उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे की हालत काफी गंभीर थी। जिसे चिकित्सकों ने एनआईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.