वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति और महारानी लक्ष्मीबाई सेवा न्यास की ओर से शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई का 191वीं जयंती मनाई गई। अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने शस्त्र प्रदर्शन, पिरामिड, महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया। महारानी लक्ष्मीबाई के रूप में घोड़े पर सवार होकर युवती की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें छात्राओं ने शस्त्र प्रदर्शन कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इससे पहले उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल ने कहा कि आज बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जरूर मिलना चाहिए। उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। महारानी लक्ष्मीबाई के आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्...