Varanasi News: बेकाबू थार दो दुकानों में घुसी, बाइक क्षतिग्रस्त
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बे के चौबेपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे बेकाबू थार सड़क किनारे खड़ी रमेश सोनकर की मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए लाई-चूड़ा, गट्टा और खाजा बेचने वाली दो दुकानों में जा घुसी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, दुकानों का सामान बिखर गया। दो चौकियां टूट गईं। हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुर्घटना में पास खड़े पंकज सोनकर घायल हो गए। उनका कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। कुणाल जायसवाल की दुकान पर बैठीं उनकी मां बिंदु देवी बाल-बाल बच गईं। नवरात्र के चलते चौराहे पर काफी भीड़भाड़ थी। ऐसे में थार के अचानक दुकानों में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मैजिक की टक्कर से बुजुर्ग जख्मी, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.