Varanasi News: बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन कल से
वाराणसी, नवम्बर 21 -- Varanasi News: सारनाथ, हिन्दुस्तान संवाद। कार्तिक पूर्णिमा एवं मूलगंध कुटी बौद्ध विहार के 95 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तथागत बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन रविवार से मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में शुरू होगा। पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन तीन दिन तक सुबह छह बजे से 11 बजे तक चलेगा। शाम को विश्व शांति के लिए परित्राण देशना पाठ होगा। महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु आर सुमितानंद थेरो ने बताया कि 23 नवंबर को कठिन चीवर दान के लिए बौद्ध उपासक एवं उपासिका चीवर के कपड़े की शोभायात्रा निकालेंगी। यह यात्रा पुरातात्विक संग्रहालय से मूलगंध कुटी मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके बाद चीवर के कपड़े की बोधि वृक्ष के नीचे पूजा की जाएगी। कपड़े से चीवर बनेगा जिसे लगभग ढाई बजे बौद्ध भिक्षुओं में वितरित किया जाएगा। 24 नवंबर को तथागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.