Varanasi News: बुजुर्ग कांवरियों से दुकानदार ने की बदसलूकी
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। जिले का महकमा इस कोशिश में है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले कांविरयों को तकलीफ न हो। वहीं ज्ञानवापी पर माला-फूल-प्रसाद बेचने वाले मनबढ़ दुकानदारों ने बुजर्ग कांविरयों के साथ बदसलूकी की। सोमवार को धाम के गेट नंबर चार के पास कई बार ऐसे दृश्य दिखे जब दुकानदार कांवरियों के साथ बदसलूकी करते दिखे। लहुरी काशी कहे जाने वाले गाजीपुर से आए 64 वर्षीय बुजुर्ग रामाश्रय राय का कॉलर पकड़ कर एक दुकानदार ने उन्हें पीछे खींचा। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि दुकान पर मोबाइल रखने के बाद वहां से माला-फूल प्रसाद खदीरे बिना मंदिर जाने लगे। आसपास खड़े कांवरियों के मना करने पर भी दुकानदार ने नहीं सुनी। ज्ञानवापी क्षेत्र में माला-फूल बेचने वाले कुछ अन्य दुकानदारों ने भी महिलाओं और बच्चों के साथ भी बदसलूकी की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.