वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: वाराणसी। श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम ने कहा कि आज के कई युवा आधुनिकता की चकाचौंध में बुजुर्गों, संतों, महापुरुषों के दिखाए मार्गों की उपेक्षा कर रहे हैं। उनके बताए मार्गों पर चलने का प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। जिससे जीवन में वे परेशान भी हो रहे हैं। पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संघ्या पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र और समाज के उत्थान के बारे में विचार करना चाहिए। अपना व्यवहार उसी अनुरूप बनाना चाहिए। गुरुपद संभव राम ने इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह की वार्षिक-पत्रिका अघोरेश्वर-स्मारिका 2026 का लोकार्पण किया। यह भी पढ़ें- आश्रम में वार्षिक-पत्रिका का किया गया लोकार्पण संस्था के सेवा कार्य समूह के मंत्री डॉ. एसपी स...