वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बाजार में दीवाली की रौनक दिखने लगी है। गिफ्ट कारोबार में बूम है। हाल के वर्षों में मिठाइयां और ड्राई फ्रूट आकर्षक पैक में देने का चलन बढ़ा है। मार्केट में तीन सौ से चार हजार रुपये तक के पैकेट उपलब्ध हैं। बुक शेप में पैकेजिंग की सर्वाधिक डिमांड है। खासियत यह है कि यह पैकेट किताब के पन्ने की तरह खुलता है। ज्वेलरी बॉक्स, डोलची और हैंडबैग पैकेजिंग भी लोगों की पसंद है। 'दो नंदी' मार्का वाली पैकेजिंग के लोग दीवाने हैं। अब तो फल-फूल की आकर्षक पैकेजिंग हो रही है। इससे लेने-देने वाले खुश रहते हैं। गोटे और जरी का काम लोगों के दिल जीत लेता है। मिठाई व्यवसायी हर्षित कुमार ने कहा कि ग्राहक आकर्षक पैकिंग के मुरीद हैं। दिल्ली और मुंबई से पैकिंग मैटेरियल मंगाया जाता है। पैकेजिंग डिजाइनरों से ...